डिफेंस| स्पेशल रिपोर्ट

चीन के जासूसी सैटेलाइट से अमेरिका पर सटीक वार कर रहा ईरान; $36 मिलियन की वो सीक्रेट डील जिसने व्हाइट हाउस को हिलाया

मीडिल ईस्ट (Middle East) में चल रही जंग अब जमीन से ऊपर उठकर अंतरिक्ष तक पहुंच गई है। एक बड़ा खुलासा हुआ है कि ईरान की मिसाइलें अब अंदाज़े से नहीं, बल्कि चीनी ‘आंखों’ के जरिए अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रही हैं।

Financial Times द्वारा लीक किए गए ईरानी सैन्य दस्तावेजों के अनुसार, ईरान एक बेहद उन्नत, चीन निर्मित जासूसी सैटेलाइट का उपयोग कर रहा है। यह तकनीक न केवल अमेरिकी बेस को ट्रैक कर रही है, बल्कि हमलों के दौरान पिन-पॉइंट सटीकता भी प्रदान कर रही है।

$36.6 मिलियन की वो ‘अर्थ आई’ डील

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह पूरा खेल 2024 के अंत में शुरू हुआ। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चीन की एक प्राइवेट टेक फर्म ‘अर्थ आई कंपनी’ (Earth Eye Co.) को करीब 36.6 मिलियन डॉलर का भुगतान किया। इस सौदे के बदले ईरान को मिला—TEE-01B, एक अत्याधुनिक टोही उपग्रह।

यह सैटेलाइट 0.5-मीटर हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें भेजने में सक्षम है। इसका मतलब है कि तेहरान में बैठे कमांडरों को अमेरिकी एयरबेस पर खड़े एक-एक फाइटर जेट की लाइव लोकेशन पता होती है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्षमता ने ईरान की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा दिया है।

डिक्रिप्टेड डोज़ियर: TEE-01B ऑपरेशन
  • हार्डवेयर: अर्थ आई कंपनी (चीन)
  • तकनीक: 0.5-मीटर हाई-रेजोल्यूशन इमेजरी
  • ग्राउंड कंट्रोल: एम्पोसैट (बीजिंग आधारित नेटवर्क)
  • प्राइम टारगेट: अमेरिकी 5वें बेड़े का मुख्यालय और एयरबेस

मार्च हमले और चीनी सैटेलाइट का कनेक्शन

लीक हुए दस्तावेज साबित करते हैं कि मार्च के हमलों के दौरान इस सैटेलाइट का भरपूर इस्तेमाल हुआ। हमलों से ठीक पहले और तुरंत बाद सऊदी अरब के ‘प्रिंस सुल्तान एयर बेस’ और जॉर्डन के ठिकानों की तस्वीरें सीधे ईरानी कमांड सेंटर भेजी गई थीं। चीन आधिकारिक तौर पर खुद को तटस्थ कहता है, लेकिन यह सीक्रेट टेक डील कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

🌍 विश्लेषण: भारत पर इसका असर?

चीन और ईरान का यह गठजोड़ भारत के लिए रणनीतिक रूप से कितना खतरनाक है? क्या यह होर्मुज़ संकट को और गहरा करेगा?

इसे भी पढ़ें: हॉर्मुज संकट: चीन, अमेरिका और एशिया पर इसका सीधा असर

पावर शिफ्ट: अब ईरान ‘अंधा’ नहीं रहा

अभी तक ईरान अपने पुराने ‘नूर-3’ सैटेलाइट पर निर्भर था, जिसकी तस्वीरें काफी धुंधली होती थीं। लेकिन चीनी जासूसी सैटेलाइट ने उसे वह ताकत दे दी है जो सिर्फ दुनिया की बड़ी सेनाओं के पास है। यह पेंटागन के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि अब उनकी ‘स्टेल्थ’ रणनीतियां भी इन चीनी कैमरों से बच नहीं पा रही हैं।

🌐 Global Intelligence: English Deep Dive

Is geopolitical crisis aur satellite technology के technical specs को विस्तार से समझने के लिए, हमारे English Edition पर विशेष रिपोर्ट पढ़ें।

Visit The Eastern Strategist (English) for technical breakdown →

Leave a Comment